
IMF चीफ ने दिया बड़ा बयान, कहा- अमरीका-चीन का ट्रेड वॉर दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए है खतरा
नई दिल्ली। अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर बढ़ते टेंशन को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की चीफ ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि इन दोनों देशों के बीच उत्पन्न तनाव विश्व अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। गौरतलब है कि अमेरिका ने चीन के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है और इससे एक बार फिर ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
IMF चीफ ने दी जानकारी
IMF चीफ क्रिस्टीन लेगार्ड ने मंगलवार को कहा, 'स्पष्ट रूप से अमेरिका और चीन के बीच टेंशन वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है।' उन्होंने कहा कि ताजा ‘अफवाहों और ट्वीट्स’ से दोनों देशों (अमेरिका-चीन) के बीच किसी व्यापार समझौते के होने की संभावनाएं घटी हैं।
उप प्रधानमंत्री लियू जाएंगे अमरीका
हालांकि, इस बीच चीन ने कहा है कि उसके शीर्ष व्यापार वार्ताकार और उप प्रधानमंत्री लियू ही अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। वह वहां अमरीका के शुल्क दर बढ़ाने की घोषणा के बावजूद उसके साथ इस हफ्ते होने वाली नए दौर की बातचीत का नेतृत्व करेंगे। वह गुरुवार और शुक्रवार को अमरीका की यात्रा पर होंगे।
डोनल्ड ट्रंप के द्वीट से बदली स्थितियां
यह बैठक पहले बुधवार से शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ट्वीट के बाद इस बैठक को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। ट्रंप ने अपने ट्वीट में 200 अरब डॉलर मूल्य के चीनी सामान पर शुक्रवार से आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की थी।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
07 May 2019 04:42 pm
