
वर्ल्ड इकोनाॅमी फोरम की सूची में भारत को फायदा, प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था में पाया 52वां स्थान
नई दिल्ली। वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम से भारत के लिए अच्छी खबर आर्इ है। फोरम ने प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में भारत को 58वें स्थान पर रखा है। खुशी की बात ये है कि इस स्थान पर भारत को पांच अंकों का फायदा हुआ है। इससे पहले भारत 62 वें स्थान पर था। इस सूची में पहले स्थान पर अमरीका बना हुआ है। जी 20 देशों में भारत की स्थिति बाकी देशों की तुलना में बेहतर बनी हुर्इ है। फोरम की यह रिपोर्ट भारत सरकार के लिए संजीवनी का काम कर सकती है। आने वाले दिनों में भारत में 5 राज्यों में चुनाव होने हैं। एेसे में यह रिपोर्ट आना बीजेपी के लिए अच्छे संकेत दिखा रही है। आइए आपको भी बताते हैं फोरम की इस सूची में भारत के लिए आैर क्या कहा गया है?
किसी से कम नहीं भारत
फोरम की आेर से 140 इकोनाॅमीज की लिस्ट में चीन को 28वां स्थान प्राप्त हैै। वहीं अपने पड़ोसी देशों के मुकाबले नंबर वन पर बना हुआ है। इसके अलावा G20 के सदस्य देशों में सबसे ज्यादा लाभ भारत को मिला है। रिपोर्ट की मानें तो रिसर्च आैर डेवलपमेंट जैसे सेक्टर में इंवेस्टमेंट के मामले में चीन औसत उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाओं से काफी आगे है, जबकि भारत भी इनसे ज्यादा पीछे नहीं है। वह
इनमें भारत आगे
फोरम की रिपोर्ट के अनुसार भारत स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल के अलावा अन्य सभी प्रतियोगी क्षेत्रों में आगे है। इन क्षेत्रों में श्रीलंका भारत के मुकाबले आगे है। द्वीपीय देश में सेहतमंद जीवन प्रत्याशा 67.8 वर्ष है और वहां के कामगारों में शिक्षा भी बेहतर है। भारत ने परिवहन संबंधी ढांचागत सुविधाओं और सेवाओं में ज्यादा निवेश किया है जबकि श्रीलंका के पास सबसे आधुनिक ढांचागत सुविधाएं मौजूद हैं।
फोरम की सूची में ये हैं टाॅप 10
वर्ल्ड इकोनाॅमिक फोरम की लिस्ट में अमरीका को पहला, दूसरा सिंगापुर, तीसरा जर्मनी, चौथा स्विटजरलैंड, पांचवां जापान, छठा नीदरलैंड, सातवां हांगकांग, आठवां ब्रिटेन, नौवां स्वीडन और दसवे स्थान पर डेनमार्क को रखा गया है।
Updated on:
18 Oct 2018 08:40 am
Published on:
17 Oct 2018 02:39 pm
