1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निधन के बाद अपने पीछे 59 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए राम जेठमलानी, एक केस लड़ने की फीस थी 25 लाख रुपए

राम जेठमलानी थे 59 करोड़ के मालिक इस समय RJD से राज्यसभा सांसद थे जेठमलानी

2 min read
Google source verification
ram jethmalani

नई दिल्ली। देश के मशहूर वकील और कठिन से कठिन केसों की गुत्थी सुलझाने वाले राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया है। राम जेठमलानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। फिलहाल इस समय वह राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद थे और पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे। 94 साल की उम्र में जेठमलानी ने सात दशक लंबे वकालत के करियर से संन्यास लेने की घोषणा की थी।


एक केस लड़ने की फीस थी 25 लाख

आपको बता दें कि राम जेठमलानी एक केस को लड़ने के लिए 25 लाख से भी अधिक फीस लेते थे। कई वकीलों के मुताबिक, किसी केस में सिर्फ जेठमलानी का नाम जोड़ने या उस केस को पढ़ने की फीस भी उनकी 25 लाख रुपए होती थी। इसके साथ ही इन्होंने देश के कई गरीब लोगों के मुकदमें मुफ्त में भी लड़े थे। जेठमलानी की गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों में होती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेठमलानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अरुण जेटली के खिलाफ मानहानि केस की पैरवी के लिए 3.42 करोड़ रुपए की फीस मांगी थी। आइए आपको बताते हैं कि राम जेठमलानी अपनी मौत के बाद अपने पीछे कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं।


ये भी पढ़ें: रविवार को डीजल के दाम रहे स्थिर, आम जनता को पेट्रोल की कीमतों में मिली राहत


2 करोड़ था बैंक बैलेंस

2014 में उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था, जिसके अनुसार राम जेठमलानी के पास 59 करोड़, 60 लाख की चल संपत्ति है और 5 करोड़ की अचल संपत्ति है। आपको बता दें कि राम जेठमलानी के पास 10 लाख रुपए का कैश था और इसके अलावा उनका बैंक बैलेंस 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का था। वहीं, इन्होंने 21 करोड़ रुपए शेयर्स में इंवेस्ट कर रखा था।


एक भी रुपए का नहीं था लोन

इनके पास 26 लाख रुपए के वाहन थे, जिसमें एक मर्सिडीज कार थी और एक होंडा सिटी थी। सोने का ज्यादा शौक न होने के कारण इनके पास सिर्फ 5 लाख रुपए के आभूषण ही थे। इसके साथ ही बता दें कि इनके ऊपर एक भी रुपए का लोन नहीं था और न ही इन्होंने कोई एलआईसी पॉलिसी ले रखी थी।


ये भी पढ़ें: आसान नहीं है चंद्रयान 2 का सफर, बनाने में खर्च हो गए इतने करोड़ रुपए


एक करोड़ के घर के मालिक थे जेठमलानी

यह एक करोड़ रुपए के घर के मालिक थे। इन्होंने गुड़गावं हरियाणा में अपना बंगला बनवा रखा था। इसके अलावा इनके पास 4 करोड़ रुपए की एक बिल्डिंग भी थी। जोकि मुंबई में स्थित है।