नई दिल्ली।मध्य प्रदेश , बिहार, झारखंड, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों के एटीएम में बीते कई दिनों तक पैसे की किल्लत थी। लेकिन देश में एक राज्य ऐसा भी है जहां हर रोज पुराने नहीं बल्कि नए नोट पकड़े जा रहें हैं। आपको बता दें कि मौजूदा सरकार पूरी तरह कर्नाटक चुनावों के लिए कमर कस चुकी है। लेकिन बड़ी बात है कि आखिर दिल्ली जैसे राज्यों के एटीएम में पैसा नहीं है लेकिन फिर भी फिर भी अलग अलग रुट से पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं। इसी को लेकर पत्रिका ने जांच शुरू की कि आखिर माजरा क्या है। तो पता चला कि कर्नाटक चुनाव में केवल एक दो हजार नहीं बल्कि 12000 करोड़ के असली नोटों की हेराफेरी का खेल चल रहा है। पत्रिका ने देश के बड़े बैंकों से बात की साथ ही कर्नाटक की जमीनी हकीकत जानने के लिए वहां चुनावों की देखरेख करने वाली कंपनी प्रोटोकॉल एक्सपर्ट ने जो आंकड़ें दिए वो चौकानें वाले हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...