मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक पत्रकार ने हवाना के सुपरमार्कीट में फलों को बेचते देखा था और उन्होंने यह बात अपने ब्लॉग में लिखी थी जिस खबर के फैलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया। पत्रकार ने लिखा कि सिर्फ एक ग्राहक को 100-100 सेबों से भरे 150 केस बेच दिए गए। ग्राहक ने प्रति सेब 45 सेंट चुकाया। क्यूबा में यह कोई असामान्य बात नहीं है जब फलों, बटर, दूध और बीयर की कमी हुई हो। ऐसा मामला दुनिया में शायद ही पहले कभी देखा गया हो जब एक सेब के चलते कर्मचारियों की नौकरी चली गई हो।