
Budget 2019 : देश की महिला वित्त मंत्री ने देश की महिलाओं को दी ये खास सौगात
नई दिल्ली।मोदी सरकार ( Modi govt ) ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। देश की महिला वित्त मंत्री ( budget 2019 ) ने बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। पूर्ण बजट पेश करते हुए देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) ने कहा कि कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां महिलओं की भागीदारी नहीं है। अब से सभी सेक्टर में महिलाएं भी समान रूप से भाग लेंगी। महिलाएं हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसलिए देश को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है।
महिलाओं को मिलेगा एक लाख तक का लोन
महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, जिन महिलाओं का जनधन खाता है, उन्हें 5000 रुपए का ओवर ड्राफ्ट मिलेगा। साथ ही ऐसी महिलाओं को 1 लाख रुपए का मुद्रा लोन भी मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए, इसके सुझाव देने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें सरकार के साथ ही निजी क्षेत्र को लोग शामिल होंगे।
महिलाओं के लिए निर्मला सीतारमण ने खोला पिटारा
1. वित्त मंत्री ने बजट में भाषण देते हुए कहा कि नारी तू नारायणी योजना लांच की जाएगी। इसके तहत एक कमेटी बनाई जाएगी, जो देश के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर सुझाव देगी।
2. इसके अलावा स्टैंड अप इंडिया योजना का भी महिलाओं का लाभ मिलेगा।
3. मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपए तक को लोन की सुविधा मिलेगी।
4. जनधन योजना में खाता रखने वाली महिलाओं को 5,000 रुपए तक के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा भी मिलेगी।
5. सेल्फ हेल्प ग्रुप में काम करने वाली किसी एक महिला को मुद्रा स्कीम के तहत 1 लाख रुपए का कर्ज मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें: बाजार को नहीं भाया बजट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
बजट भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा में 78 महिलाओं को चुना गया है। यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। देश में कभी भी इससे पहले इतनी महिलाओं का लोकसभा में चयन नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
06 Jul 2019 07:57 am
Published on:
05 Jul 2019 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
