नई दिल्ली।मोदी सरकार ( Modi govt ) ने आज अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट ( budget 2019-20 ) पेश किया है, जिसके बाद बाजार में काफी निराशा देखने को मिली है। शुक्रवार को सेंसेक्स ( BSE Sensex ) 394 अंकों की गिरावट के साथ 39,513 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, NSE इंडेक्स निफ्टी 50 ( nifty 50 ) 135 अंकों की गिरावट के साथ 11,811 अंकों पर बंद हुई। हालांकि, बीएसई एफएमसीजी और बैंक निफ्टी में खरीदारी देखने को मिली।
सेक्टोरियल इंडेक्स में भी दिखी गिरावट
बजट पेश होने के बाद सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए। कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर, आईटी, मेटल, ऑयल अँड गैस सभी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा अगर बैंक निफ्टी का बात करें तो उसमें 16 अंकों की मामूली बढ़त देखने को मिली, जिसके बाद बैंक निफ्टी 31,488 अंकों पर कारोबार करती हुई दिखाई दी।
बता दें कि मोदी सरकार के बजट में टैक्स स्लैब में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। टैक्स स्लैब बदलाव न होना भी बाजार की निराशा का कारण है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल पर लग रहे सेस में प्रति लीटर 1 रुपए की वृद्धि कर दी गई। बजट के इन फैसलों का सीधा असर बाजार पर देखने को मिला है।
मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में दिखी गिरावट
दिनभ के कारोबार के बाद मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 207 अंकों की गिरावट के सथ 14,725 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई पर ही स्मॉल कैप इंडेक्स 195 अंकों के गिरावट के साथ 14,141 के स्तर पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप की बात करें तो इसमें भी गिरावट दर्ज की गई है।
दिग्गज शेयरों में आज इंडसंड, कोटक महिंद्रा, एसबीआई, भारती एयरटेल के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें आज यस बैंक, एनटीपीसी, यूपीएल, सन फार्मा, वेदान्ता के शेयर्श शामिल हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App