हर घर के किचन तक पीएनजी गैस पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार लगातार कार्यरत है और इसी दिशा को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने 9वें सीजीडी बिडिंग राउंड के तहत देश के कई आसपास के जिलों को मिलाकर 86 जियोग्राफिकल एरिया बनाए गए हैं, जिसके दायरे में 22 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश होंगे। इसके तहत देश के 174 जिले आएंगे। दावा किया गया है कि इसके जरिए देश का 24 फीसदी इलाका कवर होगा और 29 फीसदी आबादी तक PNG पहुंच पाएगी।