16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव, फिर भी अभी नहीं बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, इसका असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर नहीं पड़ रहा है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव, अभी नहीं बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव, अभी नहीं बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, इसका असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर नहीं पड़ रहा है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें : महंगाई का ब्रेक फेल, टमाटर, अदरक के बाद अब हरी मिर्च आउट ऑफ कंट्रोल

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम...

दिल्ली: पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 102.86 और डीजल 94.46 रुपए प्रति लीटर

यह भी पढ़ें : टमाटर ने तोड़े तेजी के सारे रिकॉर्ड, 170 रुपए किलो पहुंचे दाम

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें : काजू कारखानों में शट डाउन, अधिक उत्पादन से दामों में भारी गिरावट

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।