क्या कहते हैं आंकड़े
वाणिज्य आैर उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में फूड आर्टिकल्स के लिए थोक महंगार्इ दर -2.16 फीसदी से घटकर -4.04 फीसदी, प्राइमरी आर्टिकल्स के लिए 1.73 फीसदी से घटकर -0.15 फीसदी आैर फ्यूल आर्टिकल्स के लिए 18.10 फीसदी से घटकर 17.73 दर्ज की गर्इ है। लेकिन मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स के लिए ये आंकड़ा 4.26 फीसदी से बढ़कर 4.43 फीसदी हो गया है। फूड आर्टिकल्स इंडेक्स में चना (6 फीसदी), मूंग, रागी और बाजरा (4 फीसदी प्रत्येक), उड़द, जौ, गेहूं आैर चाय (3 फीसदी प्रत्येक), कॉफी, ज्वार और मसूर (2% प्रत्येक) और मक्का और राजमा (1% प्रत्येक) की वजह से 0.1 फीसदी बढ़ोतरी हुर्इह है। जिसके बाद ये 144.7 फीसदी से बढ़कर 144.8 फीसदी हो गया है।