
New Kendriya Vidyalaya And Jawahar Navodaya Vidyalaya
New Kendriya Vidyalaya And Jawahar Navodaya Vidyalaya: केंद्र सरकार ने केंद्रीय विद्यालय(Kendriya Vidyalaya) और जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) को लेकर बड़ा फैसला लिया है।सरकार 85 नए केंद्रीय विद्यालय(KV) और 28 नए जवाहर नवोदय विद्यालय(JNV) खोलने जा रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 8231 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। यह सभी केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय देश के अलग-अलग राज्यों में खुलेंगे।
इस घोषणा में सबसे ज्यादा फायदा जम्मू-कश्मीर को हुआ है। जम्मू कश्मीर को सबसे अधिक 13 नए केंद्रीय विद्यालय मिले हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 8 नए जवाहर नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 11 केंद्रीय विद्यालय राजस्थान में 9 विद्यालय, उत्तर प्रदेश में पांच केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली में एक, झारखंड में दो, महाराष्ट्र में तीन केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें:-इन 5 मास्टर डिग्री को करने से भविष्य होगा उज्जवल
जवाहर नवोदय विद्यालय की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश असम और मणिपुर के साथ कई राज्यों लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की घोषणा की गई है। अरुणाचल प्रदेश में आठ, असम में 6, मणिपुर में तीन, कर्नाटक में एक, महाराष्ट्र में एक, तेलंगाना में 7, पश्चिम बंगाल में दो नए जवाहर नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें:-यूपी इस इस कॉलेज में दाखिला मतलब लाइफ सेट
मौजूदा समय की बात की जाए तो देश में कुल केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय की बात करें तो फिलहाल 1253 केंद्रीय विद्यालय देश में संचालित किया जा रहे हैं। वहीं को 661 जवाहर नवोदय विद्यालय देश में चल रहे हैं। जिसका आंकड़ा अब बढ़ने जा रहा है।
Published on:
07 Dec 2024 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
