2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

31 मई के बाद मंजूर मेडिकल कॉलेजों में नहीं होंगे एडमिशन, विदेशों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को देना होगा नीट- एमसीआई

एमसीआई ने मेडिकल कॉलेजों के निर्देश दिए हैं कि सभी कॉलेज मंजूरी लेने की प्रक्रिया 31 मई से पहले आवश्यक रूप से पूरा कर लें।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

May 04, 2018

admission-to-not-approved-medical-colleges-after-may-31-mci

एमसीआई ने मेडिकल कॉलेजों के निर्देश दिए हैं कि सभी कॉलेज मंजूरी लेने की प्रक्रिया 31 मई से पहले आवश्यक रूप से पूरा कर लें।

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने ये फैसला लिया है कि 31 मई 2018 के बाद स्वीकृत होने वाले नए मेडिकल कॉलेज इस साल मेडिकल कोर्सों में दाखिला नहीं दे सकेंगे। एमसीआई ने दाखिला प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कई उपाये किए हैं। एमसीआई ने मेडिकल कॉलेजों के निर्देश दिए हैं कि सभी कॉलेज मंजूरी लेने की प्रक्रिया 31 मई से पहले आवश्यक रूप से पूरा कर लें। क्योंकि 31 मई के तक जिन कॉलेजों का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होगा या नए कॉलेजों को स्वीकृतीपत्र नहीं मिला होगा, उन्हें इस साल एमबीबीएस में दाखिले लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। एमसीआई ने कहा है कि इस फैसले के बाद जो कॉलेज कोर्ट की अनुमति से कॉलेज चलाने की अनुमति ले लेते हैं उन्हें भी मुश्किल होगी। 31 मई के बाद किसी भी प्रकार से मंजूरी पाने वाले कॉलेजों को दाखिले की इजाजत एमसीआई नहीं देगी।

एमसीआई ने कॉलेजों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि कॉलेज चाहें तो अगस्त महीने में शनिवार, रविवार और राजपत्रित छुट्टी के दिन भी (15अगस्त को छोड़कर) दाखिला ले सकते हैं। ताकि वे तय समय में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो सके। एमसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 अगस्त के बाद किसी भी हाल में दाखिले नहीं होंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के कोटे वाली 15 फीसदी सीटों पर दाखिला प्रक्रिया 22 जुलाई तक हर हाल में पूरी करनी होगी। अगर इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो वह स्वतः ही राज्य कोटे में परिवर्तित हो जाएंगी मान और उन्हें संबंधित राज्यों की सरकारों के कोटे की सीटों में समाहित कर दिया जाएगा।

एमसीआई ने एक सर्कुलर जारी करते हुए साफ कर दिया है कि एक मई 2018 के बाद विदेशों में दाखिला लेने वाले सभी छात्रों के लिए नीट पास करना जरूरी होगा। यदि इस तिथि से पहले किसी ने विदेशी संस्थान में दाखिला ले लिया है तो उसे नीट से छूट मिलेगी। कई देशों में सत्र जल्दी शुरू हो जाता है और नीट की अनिवार्यता का आदेश जारी होने से पूर्व कई छात्र फिलीपींस आदि देशों में दाखिला ले चुके थे। उन्हें राहत दे जा रही है। नेशनल ओपन स्कूल और राज्य ओपन स्कूल से 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को एमबीबीएस में दाखिला नहीं दिय जाएगा। जिन छात्रों ने पहले 12वीं रेगुलर गणित के साथ पास की है और बाद एक विषय के साथ जीव विज्ञान की परीक्षा पास की है, वे भी नीट परीक्षा के लिए योग्य नहीं होगें।