
Bihar Field Assistant Recruitment
Bihar Field Assistant Recruitment: बिहार होमगार्ड भर्ती के बाद बिहार में फिर से एक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। Bihar Staff Selection Commission (BSSC) ने कृषि निदेशालय के अधीन आने वाले फील्ड असिस्टेंट (क्षेत्र सहायक) के 201 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल से 23 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 21 मई 2025 है।
कुल पद: 201
महिलाओं के लिए आरक्षित: 67 (35%)
श्रेणीवार विवरण:
अनारक्षित (UR): 79
अनुसूचित जाति (SC): 35
अनुसूचित जनजाति (ST): 2
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 37
पिछड़ा वर्ग (BC): 21
पिछड़ी वर्ग की महिलाएं: 7
आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS): 20
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईएससी (I.Sc) या कृषि डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। इसके बराबर का कोई अन्य योग्यता इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होगी। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।
आयु सीमा (1 मार्च 2025 के अनुसार)
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु:
सामान्य वर्ग (पुरुष): 37 वर्ष
सामान्य वर्ग (महिला): 40 वर्ष
OBC / BC (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष
SC / ST (सभी): 42 वर्ष
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरण में होने वाले लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) शामिल है। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के आधार पर ₹5200 से 20200 रूपये महीने वेतन के तौर पर दिया जाएगा। ग्रेड पे 1900 रूपये होंगे।
Published on:
12 Apr 2025 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
