7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AIMA MAT Admit Card 2020: MBA प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AIMA MAT 2020 admit card : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट की सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

2 min read
Google source verification
AIMA MAT 2020 admit card

AIMA MAT 2020 admit card

AIMA MAT 2020 admit card: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट की सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आइमा ने मैट की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर एडमिट कार्ड अपलोड किए हैं।

Click Here For Download Admit card

जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आइमा मैट की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर आप इस खबर में दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

कब और कैसे होगी परीक्षा
आइमा द्वारा मैट के इंटरनेट बेस्ड टेस्ट (MAT IBT 2020) का आयोजन 27 अगस्त 2020 से शुरू होगा। यह परीक्षा 2 सितंबर 2020 तक संचालित की जाएगी।

कोरोना के बीच ली जा रही इस परीक्षा में स्टूडेंट्स को सुविधा दी गई है कि वे अपने घर या किसी भी जगह जहां इंटरनेट, कंप्यूटर डिवाइसेस की सुविधा मौजूद हो, वहां से परीक्षा दे सकते हैं। पूरी परीक्षा लाइव वीडियो व ऑडियो फीड के जरिए मॉनिटर की जाएगी। स्टूडेंट्स के कंप्यूटर की स्क्रीन की भी मॉनिटरिंग होगी।

अब भी कर सकते हैं आवेदन
अलग-अलग तारीख में होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी अलग-अलग है। अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो आपके पास 29 अगस्त 2020 तक का मौका है। 2 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 29 अगस्त 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

किस परीक्षा के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
परीक्षा की तारीख - आवेदन की अंतिम तारीख
27 अगस्त 2020 - 23 अगस्त 2020
28 अगस्त 2020 - 24 अगस्त 2020
29 अगस्त 2020 - 25 अगस्त 2020
30 अगस्त 2020 - 26 अगस्त 2020
31 अगस्त 2020 - 27 अगस्त 2020
1 सितंबर 2020 - 28 अगस्त 2020
2 सितंबर 2020 - 29 अगस्त 2020

अलग-अलग तारीख की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी अलग-अलग जारी किए जाएंगे। फिलहाल 27 अगस्त 2020 की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।