शैक्षणिक सत्र 2025-26 से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में एमबीए, एमटेक, मेडिकल और पीजी डिप्लोमा के कुछ कोर्सेज शुरू होने जा रहे हैं। साथ ही 11वीं प्रवेश परीक्षा के लिए कुछ नए परीक्षा केंद्र का भी यूनिवर्सिटी ने ऐलान किया है। एडमिशन कमेटी की मीटिंग के बाद कॉलेज की ओर से नए कोर्सेज को लाने का ऐलान किया है।