रैगिंग के खिलाफ इस नंबर पर करें कॉल
राजस्थान विश्वविद्यालय के सभी विभागों, केंद्रों, संघटक कॉलेजों के प्रिंसिपल, स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव, आवास अधिकारियों को पत्र लिख कर नए शैक्षणिक सत्र 2018—19 से पहले 'एंटी रैगिंग कमेटी एवं एंटी रैगिंग स्क्वायड' का गठन करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस बार नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले इन सभी को 2 जुलाई से पहले कमेटी गठित कर चीफ प्रोक्टर कार्यालय में सदस्यों के नाम, पता, फोन नंबर सहित अन्य जानकारी भेजनी देनी है। इसके अलावा यूजीसी की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 18001805522 पर भी रैगिंग की शिकायत की जा सकती है।