गूगल द्वारा दी जानकारी के अनुसार, गूगल विंटर इंटर्नशिप जनवरी 2025 (Google Winter Internship January 2025) में शुरू होगी। 22-24 हफ्तों तक चलने वाले इस इंटर्नशिप के लिए बैचलर्स/ मास्टर्स डिग्री कोर्स के फाइनल ईयर या कंप्यूटर साइंस में डुअल डिग्री प्रोग्राम के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सिर्फ वही स्टूडेंट्स अप्लाई करें जिनका कोर्स वर्ष 2025 में पूरा हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए गूगल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।