7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ASER की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पिछले आठ साल में माताओं की शिक्षा में हुआ सुधार 

ASER 2025: देश में पिछले आठ वर्ष में माताओं की शिक्षा के स्तर में काफी वृद्धि हुई है। एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन (ASER) की वर्ष 2024 की रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ASER 2025

ASER 2025: देश में पिछले आठ वर्ष में माताओं की शिक्षा के स्तर में काफी वृद्धि हुई है। एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन (ASER) की वर्ष 2024 की रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आया है। साल 2016 में जहां 5-16 साल के बच्चों की 46.6% माताएं कभी स्कूल नहीं गई थी, वहां 2024 में यह संख्या घटकर 29.4% हो गई है। सरकार का मानना है कि यह सुधार 2001-02 में शुरू हुए ‘सर्व शिक्षा अभियान’ (अब ‘समग्र शिक्षा’) के कारण हुआ है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को स्कूल जाने का मौका देना था।

सबसे ज्यादा सुधार केरल में

एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन (ASER) की इस रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में जहां केवल 9.2% माताओं ने ही कक्षा 10 से आगे पढ़ाई की थी, वहां साल 2024 में यह अंक 10 फीसदी बढ़कर 19.5% हो गया है। इन आठ वर्षों में माताओं की शिक्षा में सबसे ज्यादा सुधार केरल में हुआ है। 2016 में, केवल 40% माताओं ने 10वीं से ज्यादा पढ़ाई की थी, लेकिन 2024 में 29% की बढ़ोतरी के साथ यह संख्या 69.6% हो गई है।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2025: आंसर लिखने के ये 6 टिप्स, परीक्षा में दिला सकते हैं अच्छे मार्क्स

हिमाचल दूसरे नंबर पर है 

केरल के बाद यह आंकड़ा हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यहां आठ सालों में 22% अंकों की वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी 10वीं से आगे पढ़ने वाली माताओं के आंकड़ें में 10% की वृद्धि हुई है। सबसे कम वृद्धि मध्यप्रदेश में हुई है। यहां साल 2024 में केवल 9.7% माताओं ने 10वीं कक्षा से अधिक पढ़ाई की थी, जबकि 2016 में यह आंकड़ा 3.6% था।


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग