24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assistant Professor Vacancy: यूपी के 70 से ज्यादा डिग्री कॉलेजों में प्रिंसिपल और असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर होगी भर्ती, कई अन्य पद भी शामिल

UP News: प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा एम.पी. अग्रवाल ने पदों के भरने का आदेश जारी कर दिया है। चयन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के माध्यम से होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 23 May 2025, 10:10 AM IST

Assistant Professor Vacancy

असिस्टेंट प्रोफेसर(प्रतीकात्मक तस्वीर)AI Generated Image

Jobs In UP: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 71 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में शैक्षिक और गैर-शैक्षिक पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों के लिए विभिन्न पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। नई स्वीकृति के अनुसार, प्रत्येक कॉलेज में एक प्रिंसिपल का पद भरा जाएगा, यानी कुल 71 प्रिंसिपल नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा, राज्यभर के इन कॉलेजों में कुल 1136 असिस्टेंट प्रोफेसर की भी भर्ती की जाएगी। लाइब्रेरी लेक्चरर के 71 पद भी बनाए गए हैं। इस प्रकार, कुल 1207 शैक्षिक पद तैयार किए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-यूपी में करीब 2 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, नवंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया, इतने चरणों में होगी भर्ती

Jobs In UP: 142 तृतीय श्रेणी के पदों को भी भरा जाएगा


शैक्षिक पदों के अलावा, 142 तृतीय श्रेणी के पदों का भी गठन किया गया है, जिन्हें राज्य सरकार प्रमोशन के माध्यम से भरेगी। प्रत्येक कॉलेज में दो-दो तृतीय श्रेणी के कर्मचारी रखे जाएंगे। इनमें वरिष्ठ सहायक और जूनियर सहायक को प्रमोशन का लाभ मिलेगा, यदि उन्होंने क्रमशः पांच वर्षों की सेवा पूरी की हो।इसके अतिरिक्त, हर कॉलेज में 10-10 चौथे श्रेणी के कर्मचारी भी नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा जाएगा। इस प्रकार, 71 कॉलेजों में कुल 710 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है। इनमें प्रयोगशाला सहायक, कार्यालय सहायक, चौकीदार, सफाईकर्मी, पुस्तकालय सहायक आदि शामिल होंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-BPSC TRE 4.0: 10 अगस्त से पहले बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा करवाने के निर्देश, जानें कब जारी होगी नोटिफिकेशन

Assistant Professor Vacancy: प्रमुख सचिव ने पदों के भरने का आदेश जारी


प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा एम.पी. अग्रवाल ने पदों के भरने का आदेश जारी कर दिया है। चयन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के माध्यम से होगी। इन कॉलेजों में जल्द ही बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे ग्रेजुएशन कोर्सों की पढ़ाई शुरू होने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें:-Bihar CHO Vacancy 2025: बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई