
results
Bihar Board Result 2018 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ६ जून को १२वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बोर्ड १२वीं साइंस, १२वीं आर्ट्स और १२वीं कॉमर्स का रिजल्ट Bihar Board 12th Science Result 2018, Bihar Board 12th Arts Result 2018, Bihar Board 12th Commerce Result 2018 एक साथ ही जारी करेगा। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बिहार इंटरमिडिएट बोर्ड परीक्षा २०१८ का आयोजन ६ फरवरी से १६ फरवरी के बीच किया गया था। करीब १२०७९८६ स्टूडेंट्स ने १२वीं बोर्ड की परीक्षा दी है। इस परीक्षा के लिए राज्य भर में १३८४ एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाइन और एसएमएस sms दोनों ही तरीकों से देख सकते हैं।
स्टूडेंट्स ऐसे देखें अपना रिजल्ट
बिहार १२वीं बोर्ड Bihar Board 12th Science Result 2018, Bihar Board 12th Arts Result 2018, Bihar Board 12th Commerce Result 2018 का रिजल्ट देखने के लि सबसे पहले स्टूडेंट को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाना होगा। यहां उन्हें Bihar Board Result 2018, BSEB Result 2018 का टैब मिलेगा। इस टैब पर BSEB 12th Result 2018, Bihar Intermediate Result 2018 का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर डालें और मांगी गई अन्य जानकारियां डालकर सब्मिट करें। सब्मिट करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा। इस रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंट संभाल कर रखें। यह आपको आगे की प्रक्रिया में काम आएगा। आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से मार्कशीट कुछ दिनों में आपके स्कूल भिजवा दी जाएगी। तब तक कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया के लिए आप इस प्रिंटआउट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in को देखते रहें। स्टूडेंट्स चाहें तो www.patrika.com पर भी ताजा जानकारी पा सकते हैं।
एसएमएस से ऐसे देखें अपना रिजल्ट
Check BSEB Intermediate Class 12 Science Result 2018:
SMS - BSEB12S/A/CROLLNUMBER - Send it to 56263
Check BSEB Intermediate Class 12 Commerce Result 2018:
SMS - BSEB12S/A/CROLLNUMBER - Send it to 56263
Check BSEB Intermediate Class 12 Arts Result 2018:
SMS - BSEB12S/A/CROLLNUMBER - Send it to 56263
Published on:
04 Jun 2018 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
