3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Board Result: आज कितने बजे जारी होगा बिहार बोर्ड रिजल्ट, इस लिंक से सीधे तीनों स्ट्रीम के परिणाम कर पाएंगे चेक

Bihar Board 12th Result: बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रिजल्ट जारी करेगा। छात्र इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव प्रसारण बिहार बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 25 Mar 2025, 12:44 PM IST

bihar board 12th result

bihar board 12th result

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 1:15 बजे घोषित किया जाएगा। इस वर्ष लगभग 13 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिनका इंतजार अब समाप्त होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार संयुक्त रूप से नतीजों की घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी करने की जानकारी सोशल मीडिया साइट "X" पर बोर्ड ने दी।

यह खबर पढ़ें:-RSMSSB 4th Grade Syllabus: देखें राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न, विषयवार देखें टॉपिक

Bihar Board Result: इस लिंक से से देख पाएंगे परिणाम


बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रिजल्ट जारी करेगा। छात्र इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव प्रसारण बिहार बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस कॉन्फ्रेंस की सीधी स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए वे आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com और interbiharboard.com पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह खबर पढ़ें:- Kunal Kamra: सिर्फ 12वीं पास हैं कॉमेडियन कुणाल कामरा, इस कारण से बीच ही में छोड़ दी थी कॉलेज

Bihar Board Inter Result: इतना है पासिंग नंबर


परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा में कम से कम 40% अंक लाना आवश्यक है। जो छात्र इस योग्यता मानदंड को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें परीक्षा में फेल माना जाएगा।

Bihar Board 12th Result 2025: इतनी मिलेगी पुरस्कार राशि


इस वर्ष के टॉपर्स को पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी पुरस्कार राशि मिलेगी। बिहार सरकार द्वारा पूर्व में घोषित प्रावधान के अनुसार, इस वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। साथ ही, उन्हें लैपटॉप, प्रमाणपत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा।

यह खबर पढ़ें:-RRB Paramedical Exam Date 2025: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें डिटेल्स