Bihar Home Guard Physical Test 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती को लेकर अलग-अलग जिलों में फिजिकल का आयोजन किया जा रहा है राज्य के कई जिलों में फिजिकल परीक्षा संपूर्ण करवा ली गई है वहीं कई जिलों में यह प्रक्रिया चालू है बिहार होमगार्ड भर्ती में छात्रों को चयन होने के लिए फिजिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य है इस महीने होने वाले फिजिकल टेस्ट के जिलों के नाम नीचे दिए गए हैं।
1. आगामी फिजिकल टेस्ट (10 जून 2025 या उसके बाद शुरू होने वाली परीक्षाएं)
क्रम | जिला | परीक्षा केंद्र का पता | प्रारंभ तिथि | समाप्ति तिथि |
---|---|---|---|---|
1 | Katihar | Rajendra Stadium, Vinodpur, Katihar - 854105 | 10-Jun-2025 | 01-Jul-2025 |
2 | Sitamarhi | Police Line, Simra, Sitamarhi - 843301 | 14-Jun-2025 | 28-Jun-2025 |
3 | Muzaffarpur | Langat Singh College, Kalambagh Road, Muzaffarpur - 842001 | 14-Jun-2025 | 02-Jul-2025 |
4 | Madhubani | Airport Ground, Bhauada, Madhubani - 847211 | 20-Jun-2025 | 14-Jul-2025 |
5 | Jehanabad | Police Line Ground, Kargil Chowk, Jehanabad - 804408 | 19-Jun-2025 | 12-Jul-2025 |
2. वे जिले जहां परीक्षा पहले से चल रही है और जून में भी जारी रहेगी
क्रम | जिला | परीक्षा केंद्र का पता | प्रारंभ तिथि | समाप्ति तिथि |
---|---|---|---|---|
1 | Bhagalpur | Tilka Manjhi University Stadium, Bhagalpur - 812002 | 17-May-2025 | 14-Jun-2025 |
2 | Buxar | Police Line, Itarhi Road, Buxar - 802103 | 15-May-2025 | 16-Jun-2025 |
3 | East Champaran | Police Line, Motihari - 845401 | 31-May-2025 | 03-Jul-2025 |
4 | Gaya | BMP-03, PARADE GROUND - II, Gaya - 824231 | 21-May-2025 | 26-Jul-2025 |
5 | Jamui | Shri Krishna Singh Memorial Stadium, Jamui - 811307 | 26-May-2025 | 13-Jun-2025 |
6 | Kaimur | Jagjivan Stadium, Bhabua - 821101 | 29-May-2025 | 21-Jun-2025 |
7 | Madhepura | B.N Mandal Stadium, Madhepura - 852113 | 05-Jun-2025 | 27-Jun-2025 |
8 | Nalanda | Deepnagar Stadium, Bihar Sharif, Nalanda - 803111 | 31-May-2025 | 14-Jul-2025 |
9 | Nawada | ITI Ground, Nawada - 805110 | 15-May-2025 | 12-Jun-2025 |
10 | Patna | Govt. High School, Gardanibagh, Patna - 800002 | 15-May-2025 | 16-Jul-2025 |
11 | Siwan | Rajendra Stadium, Siwan - 841226 | 24-May-2025 | 13-Jun-2025 |
बिहार होमगार्ड की फिजिकल परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर जाना अनिवार्य है। अगर अभ्यर्थी ये दस्तावेज नहीं ले जाते हैं, तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए नीचे बताए गए सभी दस्तावेज समय से पहले तैयार रखें:
एडमिट कार्ड
कोई वैध पहचान पत्र (जैसे -आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रति
जाति प्रमाण पत्र या EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
10वीं/12वीं की मार्कशीट की कॉपी
हालांकि, आधिकारिक तौर पर केवल एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की बात कही गई है लेकिन बाकी दस्तावेज भी साथ ले जाना बेहतर होगा ताकि किसी भी स्थिति में परेशानी न हो।
इसके साथ ही, परीक्षा केंद्र पर कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना जरूरी होगा। मोबाइल फोन, लैपटॉप, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। अगर कोई अभ्यर्थी अनुचित गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसकी उम्मीदवारी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी।
बिहार होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे बताया गया है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर 'Bihar Home Guard Recruitment 2025' सेक्शन को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
अब 'Download Admit Card' विकल्प पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर वहां अपना आवेदन जिला, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
सभी जानकारी भरने के बाद 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।
Published on:
10 Jun 2025 12:55 pm