
SSC CGL Notification 2025 Out (Image Source: https://ssc.gov.in/)
SSC CGL Notification 2025 Out: सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए SSC CGL 2025 एक सुनहरा मौका लेकर आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 9 जून 2025 को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार 14582 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों में होंगी।
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 9 जून 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 जून 2025
आवेदन की अंतिम तारीख: 4 जुलाई 2025
फीस भुगतान की अंतिम तारीख: 5 जुलाई 2025
फॉर्म करेक्शन विंडो: जुलाई के दूसरे सप्ताह में
टियर-I परीक्षा: 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025
टियर-II परीक्षा: दिसंबर 2025 में प्रस्तावित
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: https://ssc.gov.in या https://ssc.nic.in
SSC की वेबसाइट पर जाएं और One Time Registration करें।
लॉगिन करें और SSC CGL 2025 के लिए अप्लाई करें।
सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।
दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, ID आदि) अपलोड करें।
100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
जनरल/ओबीसी वर्ग: 100 रुपये
SC/ST/दिव्यांग/महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
फॉर्म में सुधार की सुविधा
पहला सुधार: 200 रुपये
दूसरा सुधार: 500 रुपये
इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में नौकरियां मिलेंगी जिनकी कुछ डिटेल नीचे शेयर की जा रही है।
ग्रुप-B पद
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर (CBDT)
सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर (CBIC)
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (विदेश मंत्रालय, रेल मंत्रालय, IB, CBI आदि)
एनफोर्समेंट ऑफिसर (ED)
सब-इंस्पेक्टर (CBI, NIA, नारकोटिक्स विभाग)
डिविजनल अकाउंटेंट (CAG)
रिसर्च असिस्टेंट (NHRC)
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (MHA)
सेक्शन ऑफिसर (विदेश व्यापार महानिदेशक)
ग्रुप-C पद
ऑडिटर/अकाउंटेंट (CAG, CGDA, अन्य मंत्रालय)
पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट (डाक विभाग)
जूनियर अकाउंटेंट/क्लर्क/UDC
टैक्स असिस्टेंट (CBDT/CBIC)
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (रक्षा मंत्रालय)
सामान्य पदों के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (Graduation)।
जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO): गणित के साथ ग्रेजुएशन (12वीं में मैथ्स में कम से कम 60% अंक अनिवार्य)।
सांख्यिकी अन्वेषक (Grade-II): गणित/सांख्यिकी/अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य।
पद के अनुसार उम्र सीमा अलग-अलग है।
| पद का प्रकार | आयु सीमा |
|---|---|
| सामान्य पद | 18 से 27 वर्ष |
| कुछ पद (जैसे CBI, NIA) | 20 से 30 वर्ष |
| विशेष विभाग (जैसे NHRC, CBDT) | 18 से 30/32 वर्ष तक |
1. टियर-I (Tier-I) – कंप्यूटर आधारित (CBT)
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग | 25 | 50 |
| जनरल अवेयरनेस | 25 | 50 |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 25 | 50 |
| इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन | 25 | 50 |
| कुल | 100 | 200 अंक |
समय: 60 मिनट
निगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब पर 0.50 अंक कटेंगे
टियर-II परीक्षा में तीन पेपर होते हैं।
मेरिट लिस्ट केवल टियर-II परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी।
Updated on:
10 Jun 2025 10:24 am
Published on:
10 Jun 2025 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
