Hindi News / Education News / SSC Hindi Translator Notification 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, एसएससी ने 437 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, जानें योग्यता
SSC Hindi Translator Notification 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, एसएससी ने 437 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, जानें योग्यता
SSC Hindi Translator Notification 2025: एसएससी ने हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 437 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानें आवेदन की तारीख, चयन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी।
SSC Hindi Translator Recruitment 2025 notification has been released. (Image Source: AI)
SSC Hindi Translator Notification 2025: एसएससी हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
SSC Junior Hindi Translator Exam Date: जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम डेट: 26 जून 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम डेट: 27 जून 2025
एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 1 जुलाई से 2 जुलाई 2025 तक
पेपर-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा): 12 अगस्त 2025
किस पद के लिए निकली हैं भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में कुल 437 पदों को भरा जाएगा। ये पद ग्रुप 'B' नॉन-गजेटेड कैटेगेरी के होंगे। कौन-कौन से पद शामिल हैं नीचे साझा किया जा रहा है।
SSC Hindi Translator Eligibility: योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (SSC Hindi Translator Age Limit) की जांच करनी होगी। इसके लिए विस्तृत जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल्ड नोटिफिकेशन में दी गई है।
SSC Hindi Translator Exam Pattern: चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी।
पेपर 1 (ऑब्जेक्टिव टाइप): कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
पेपर 2 (डिस्क्रिप्टिव टाइप): पहले पेपर में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को दूसरे पेपर के लिए बुलाया जाएगा।
ध्यान दें: पेपर 1 में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।