UP PCS Mains Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2024 की मुख्य परीक्षा के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है। आयोग ने बताया कि कुल 259 उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। इन उम्मीदवारों को 29 जून से होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन आयोग ने कुछ उम्मीदवारों को अपील करने का मौका भी दिया है।