30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Home Guard Physical Test: महिलाओं को पुरुषों की तुलना में एक मिनट कम लगानी होगी दौड़, जानिए क्या कहते हैं नियम

Bihar Home Guard Physical Test: फिजिकल टेस्ट की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। आइए, जानते हैं बिहार होमगार्ड फिजिकल टेस्ट में महिलाओं-पुरुषों के लिए दौड़ के नियम कितने अलग हैं-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 28 Apr 2025, 9:43 PM IST

Bihar Home Guard Physical Test

Bihar Home Guard Physical Test: बिहार में होम गार्ड के 15000 पदों पर भर्ती की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब टेस्ट की बारी है। मालूम हो कि इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी बल्कि फिजिकल टेस्ट, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर सेलेक्शन होगा। ऐसे में आइए, जानते हैं कि बिहार होमगार्ड फिजिकल टेस्ट में महिलाओं-पुरुषों के लिए दौड़ के नियम कितने अलग हैं-

30 अप्रैल से शुरू होगी फिजिकल टेस्ट की परीक्षा

फिजिकल टेस्ट की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसमें 13 मई तक केवल पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की जांच की जाएगी। इसके बाद 14 मई से महिला अभ्यर्थियों के लिए टेस्ट शुरू होगा, जो 16 मई तक चलेगा। प्रत्येक दिन 1400 अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- UGC का बड़ा निर्देश, हायर एजुकेशन वाले संस्थान लागू करें UPI सुविधा

फिजिकल टेस्ट के आधार पर तय होगी मेरिट 

बिहार होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ के नियम अलग हैं। हालांकि, दोनों ही वर्ग का फिजिकल टेस्ट में शामिल होना जरूरी है। मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में हासिल किए गए स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी। बिहार होमगार्ड भर्ती में शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा 15 अंकों की होगी।

यह भी पढ़ें- MBBS की पढ़ाई के लिए बेस्ट है ये कॉलेज, देखें रैंकिंग

पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग नियम 

पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। महिलाओं को 05 मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी।फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा। अंतिम चरण में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा।

यह भी पढ़ें- IIT को टक्कर देता है बैंगलोर का ये कॉलेज, देखें रैंकिंग | NIRF Ranking

देर से आने वालों को मौका नहीं मिलेगा 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिजिकल टेस्ट में देर से आने वालों को मौका नहीं दिया जाएगा फिर चाहे वो पुरुष हों या महिलाएं नियम एक जैसे हैं। ऐसे में ध्यान रहे कि आप फिजिकल टेस्ट के लिए समय से पहुंचें। विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से नियम का पालन करने और समय पर पहुंचने की अपील की है।

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

बिहार होमगार्ड की इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। शर्त ये है कि शैक्षणिक योग्यता 1 जनवरी 2025 तक हासिल कर ली गई हो। सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयुसीमा 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग