
Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार में होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 27 मार्च से शुरू हो जाएंगे। कैंडिडेट्स 16 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। आवदेन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है, onlinebhg.bihar.gov.in
इस भर्ती के लिए बिहार पुलिस विभाग की ओर से खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक इस भर्ती में अभ्यर्थी केवल अपने जिले की वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिले के बाहर के आवेदक का आवेदन स्वीकार नहीं होगा। एक से अधिक जिले के लिए आवेदन करने वालों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पटना- 1479
नालन्दा- 812
भोजपुर- 511
रोहतास – 559
बक्सर- 312
कैमूर/भभुआ- 241
गया- 909
नवादा- 361
जहानाबाज- 317
अरवल- 0
औरंगाबाद- 217
मुजफ्फरनगर- 296
सीतामढी- 439
शिवहरी- 78
छपरा- 690
सिवान – 231
गोपालगंज- 395
मोतिहारी- 474
बेतिया- 311
बगहा- 0
दरभंगा- 741
समस्तीपुर- 731
मधुबनी- 607
पूर्णियां- 280
कटिहार – 484
अररिया – 122
किशनगंज- 280
सहरसा – 74
सुपौल – 144
मधेपुरा- 193
भागलपुर- 666
बॉका- 294
नवगछिया- 0
मुंगेर- 171
जमुई- 257
लखीसराय- 123
शेखपुरा- 192
खगड़िया- 111
बेगूसगू राय – 422
विभाग की ओर से इस भर्ती में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीट आरक्षित हैं। गैर आरक्षित महिला, आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को भी आरक्षण का प्रावधान दिया गया है। थर्ड जेंडर को भी इस बहाली में अवसर मिलेगा। उन्हें भी इस बहाली में आरक्षण का लाभ मिलेगा।
कुल रिक्तियों में महिलाओं के लिए 5094 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं 6006 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, 1495 पद ईडब्ल्यूएस, 2399 एससी, 159 एसटी, 2694 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1800 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
बिहार होमगार्ड की इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन फिजिकल टेस्ट के माध्यम से होगा। मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में हासिल किए गए अंकों से तैयार की जाएगी। बिहार होमगार्ड भर्ती में शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा 15 अंकों की होगी। इसी में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट बनेगी। सबसे पहले कैंडिडेट्स का बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन एवं सत्यापन होगा, जिसके बाद दौड़ होगी। पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। महिलाओं को 05 मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी। फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा। अंतिम चरण में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा। होमगार्ड अर्थात गृह रक्षकों का चयन जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला गृह रक्षक चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता 1 जनवरी 2025 तक हासिल कर ली गई हो। सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयुसीमा 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।
लंबाई
पुरुष - 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी)
पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए - 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी)
महिलाएं- 153 सेमी (सभी वर्ग की महिलाओं के लिए)
सीना की चौड़ाई
पुरुष - बिना फुलाए 31 इंच (79 सेमी)
पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए - 30 इंच (76 सेमी)
यदि कोई कैंडिडेट फिजिकल टेस्ट में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होते हैं तो उन्हें दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा और ये नियम सभी के लिए है। ऐसे में ध्यान रहे कि आप फिजिकल टेस्ट के लिए समय से पहुंचें।
इस भर्ती के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
-फोटो
-हस्ताक्षर
-स्थाई निवास प्रमाण पत्र
-जन्मतिथि के लिए मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण पत्र
-इटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास का प्रमाण पत्र
ऑनलाइन आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। गैर आरक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़ा वर्ग, थर्ड जेंडर सहित अत्यंत पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिलाओं के लिए 100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।
Updated on:
27 Mar 2025 11:01 am
Published on:
27 Mar 2025 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
