29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Home Guard Retirement Benefits: बिहार होमगार्ड को रिटायरमेंट के बाद मिलती हैं ये सुविधाएं, खुद जानकार ने बताया

Bihar Home Guard Retirement Benefits: बिहार में 15000 के पद पर निकली भर्ती। यहां देखिए होमगार्ड को रिटायरमेंट और पेंशन के रूप में क्या मिलता है-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 29 Mar 2025, 3:28 PM IST

Bihar Home Guard Retirement

Bihar Home Guard Retirement Benefits: 12वीं पास के लिए बेहतरीन सरकारी नौकरी में से एक है होम गार्ड। बिहार में इन दिनों होमगार्ड की वैकेंसी आई हुई है। इस वैकेंसी के जरिए कुल 15000 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कुछ समय पहले जारी किए गए थे। वहीं आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू हुई है। अब तक हमने आपको होमगार्ड से संबंधित लगभग सभी जानकरी दे दी है जैसे कि इस भर्ती के लिए पात्रता, उम्र सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी आदि। आज हम आपको बताएंगे कि होमगार्ड को रिटायरमेंट और पेंशन के रूप में क्या मिलता है-

होमगार्ड को कितनी मिलती है सैलरी 

बिहार होमगार्ड की सैलरी लेवल 3 पेय स्केल के तहत न्यूनतम 5,200 रुपये और अधिकतम 20,200 रुपये प्रति महीना है। इसके अलावा उन्हें कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं। इनमें मेडिकल सहायता, मैटरनिटी लीव/भत्ता, यूनिफॉर्म आदि शामिल है। 

यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2025 Out: बिहार बोर्ड ने जारी कर दिया रिजल्ट, यहां देखें अपना परिणाम

होमगार्ड को नहीं मिलता रिटायरमेंट?

बिहार होमगार्डको रिटायरमेंट के समय 1.5 लाख रुपय तक दिया जाता है। लेकिन ये पीएफ की राशि होती है जो उन्हें रिटायरमेंट के वक्त दिया जाता है। अनुदान की ये राशि भी सिर्फ उन्हीं होमगार्ड को दी जाती है, जिन्होंने पूरे सर्विस के दौरान 10 साल की ड्यूटी की हो। बिहार होमगार्ड के लिए अलग से कोई पेंशन या रिटायरमेंट की सुविधा नहीं है। वहीं होमगार्ड की सेवा में मृत्यु होने पर परिवार को 10,000 रुपये का भुगतान किया जाता है और स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: बिना किसी कोचिंग के यूपीएससी में हासिल की 99वीं रैंक, यूट्यूब से दी पढ़ने की सलाह

क्या है एक्सपर्ट का कहना

होमगार्ड के पेंशन और रिटायरमेंट को लेकर जब हमने पटना के एक निजी कोचिंग संस्थान के शिक्षक सत्यम कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि होमगार्ड की सैलरी और रिटायरमेंट विभिन्न राज्यों में अलग-अलग है। होमगार्ड की भर्ती बिहार पुलिस के अधीन की जाती है। होमगार्ड बिहार पुलिस के सहायक के रूप में काम करते हैं। ऐसे में होमगार्ड की सैलरी और रिटायरमेंट संबंधित फैसला लेने का अधिकार राज्य सरकार के पास है। सत्यम कुमार ने एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक की डिग्री हासिल की है और वे जीएस एक्सपर्ट हैं।  

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग