
Bank of Baroda
Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर में विभिन्न राज्यों के लिए असिस्टेंट (जैसे प्यून या चपरासी) के कुल 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 3 मई 2025 से शुरू हो चुके हैं। 10वीं कक्षा पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। आवेदन 23 मई 2025 तक किए जा सकते हैं। आवेदन और शुल्क सुधार की अंतिम तारीख भी यही है, जबकि फॉर्म का प्रिंटआउट 7 जून 2025 तक लिया जा सकेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.bankofbaroda.in या ibpsonline.ibps.in/bobapr25 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 10वीं पास की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरुरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी और अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
| राज्य | पद |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 83 |
| गुजरात | 80 |
| राजस्थान | 46 |
| महाराष्ट्र | 29 |
| तमिलनाडु | 24 |
| बिहार | 23 |
| आंध्र प्रदेश | 22 |
| केरल | 19 |
| ओडिशा | 17 |
| मध्य प्रदेश | 16 |
| पश्चिम बंगाल | 14 |
| पंजाब | 14 |
| तेलंगाना | 13 |
| छत्तीसगढ़ | 12 |
| हरियाणा | 11 |
| उत्तराखंड | 10 |
| झारखंड | 10 |
| दिल्ली | 10 |
| कर्नाटक | 31 |
| हिमाचल प्रदेश | 03 |
| गोवा | 03 |
| असम | 04 |
| मणिपुर, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दमन-दीव, दादरा-नगर हवेली | 01-01 |
इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 37,815 रूपये प्रतिमाह तक (अनुभव और पदानुसार वेतन वृद्धि) सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा। आवेदन के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे। जबकि एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 100 रूपये का भुगतान करना होगा।
Published on:
03 May 2025 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
