26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BPSC 70th CCE Admit Card: बीपीएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BPSC 70th CCE Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 70वीं लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी कि 12 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 11 Apr 2025, 6:07 PM IST

BPSC 70th CCE Admit Card

BPSC 70th CCE Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 70वीं लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी कि 12 अप्रैल को जारी किया जाएगा। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, bpsconline.bihar.gov.in, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी कैंडिडेट को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र का कोड जारी किया जाएगा।

कब होगी 70वीं सीसीई परीक्षा (BPSC 70th CCE Exam Date) 

बीपीएससी 70वीं मुख्य लिखित परीक्षा 25 अप्रैल को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं 26,28 और 30 को एक एक शिफ्ट में परीक्षा होगी, जिसका आयोजन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा। 29 अप्रैल को दो शिफ्ट में परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट 2 बजे से 5 बजे तक होगी।

यह भी पढ़ें- विदेश की इस यूनिवर्सिटी से करें MBA, लाइफ हो सकती है सेट | Top MBA College

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (BPSC 70th CCE Admit Card How To Download) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं 
  • होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें 
  • अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
  • अब सबमिट बटन दबाएं 
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें

यह भी पढ़ें- AIIMS से सिर्फ MBBS ही नहीं, कर सकते हैं ये कोर्सेज

एडमिट कार्ड पर दर्ज होंगी ये डिटेल्स 

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसमें लिखी अपनी पर्सनल डिटेल्स चेक कर सकते हैं। इसमें आपका नाम, पिता का नाम और डेट ऑफ बर्थ आदि लिखा होगा। एडमिट कार्ड पर अगर कुछ गलत लिखा हो तो इसे सही कराने के लिए आयोग को तुरंत सूचित करें। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।