
BPSC
BPSC Mains Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा कराने की मांग को लेकर छात्र दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच, आयोग ने मुख्य परीक्षा (मेंस) की तिथियों की घोषणा कर दी है। BPSC ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि 70वीं मेंस परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना में आयोजित होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू की जाएगी। BPSC 70वीं प्रीलिम्स पास अभ्यर्थी 17 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले 23 जनवरी को BPSC ने पीटी का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसमें 328990 उम्मीदवारों में से 21581 उम्मीदवार सफल हुए थे।
छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने गर्दनीबाग तक आंदोलनकारियों को पहुंचाने के लिए मोइनुल हक स्टेडियम के पास 40 बसों की व्यवस्था की है। प्रदर्शनकारी साफ कह चुके हैं कि जब तक री-एग्जाम की घोषणा नहीं होती, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
लोकप्रिय शिक्षक खान सर भी इस आंदोलन में छात्रों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि BPSC आखिर इतनी डरी हुई क्यों है? सिर्फ तीन दिनों में तीन नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे साफ है कि वे खुद भी दबाव महसूस कर रहे हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक री-एग्जाम नहीं कराया जाता। हालांकि, इन विरोध प्रदर्शनों के बीच BPSC ने मेंस परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
Updated on:
19 Feb 2025, 3:37 PM IST
Published on:
19 Feb 2025, 3:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.