
CAT 2024 Result Out: आईआईएम कलकत्ता की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (कैट) 2024 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल कैट परीक्षा में 14 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और स्कोर कार्ड डाउनलोड करें। इस परीक्षा में 2.93 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 24 नवंबर को तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
इस वर्ष 14 कैंडिडेट्स ने CAT में 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इनमें 13 उम्मीदवार इंजीनियरिंग विषय से और एक गैर-इंजीनियरिंग से हैं। 99.99 पर्सेटाइल अंक प्राप्त करने वाले 29 अभ्यर्थियों में से 25 इंजीनियरिंग विषय से तथा चार गैर- इंजीनियरिंग विषय से हैं। 99.98 पर्संटाइल हासिल करने वाले 30 उम्मीदवारों में से 20 इंजीनियरिंग विषय से और 10 गैर- इंजीनियरिंग विषय से हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं
होमपेज पर CAT 2024 Result लिंक को खोजें
इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक दूसरा पेज खुल जाएगा
यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें
इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें
Updated on:
20 Dec 2024, 9:05 AM IST
Published on:
20 Dec 2024, 8:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.