
CBSE Board Exams 2021
CBSE Board Exams 2021: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोनोवायरस के मामलों को देखते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस महीने की शुरुआत में अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया था सीबीएसई के इस फैसले के बाद, कई राज्य बोर्डों ने भी अपनी यहां की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित या रद्द कर देने का फैसला लिया। इसके अलावा, बिगड़ती COVID-19 स्थिति को देखते हुए ICSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा भी रद्द कर दी गई है और छात्रों को बाद में उपस्थित होने का विकल्प वापस ले लिया गया है। हालांकि, द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने घोषणा की थी कि कक्षा 10 के छात्रों को बाद में परीक्षा लिखने या वैकल्पिक मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन करने का विकल्प दिया जाएगा।
CBSE Class 12 new date sheet:
CBSE Class 12 परीक्षाओं को स्थगित करने के तुरंत बाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि CBSE Class 12 new date sheet: CBSE Class 12 परीक्षाओं को स्थगित करने के तुरंत बाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीख शीट जून के बाद जारी की जाएंगी. ऐसा कहते हुए, शिक्षा मंत्री ने यह सुनिश्चित किया छात्रों को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 की शुरुआत से कम से कम 15 दिन पहले नोटिस दिया जाएगा।
CBSE Class 12 Exam 2021: प्रैक्टिकल एग्जाम अपडेट
CBSE कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जो मार्च के महीने से शुरू हुई थीं, लेकिन विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के कारण रोक दी गई हैं। CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 पहले 4 मई, 2021 से शुरू होने वाली थी और 14 जून, 2021 तक जारी होतीं। सभी छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लगातार नजर बनाए रखें, ताकि उन्हें परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट्स मिलते रहें।
Updated on:
28 Apr 2021 10:41 pm
Published on:
28 Apr 2021 10:40 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
