
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने 11वीं में गणित विषय की पढ़ाई करने की छूट को शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं इस संबंध में नोटिस भी जारी किया है। बोर्ड का कहना है कि छात्रों को गणित पढ़ने की अनुमति देने से पहले उनकी क्षमता और योग्यता का मूल्यांकन करना जरूरी है, जिसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रमुखों को दी गई है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इस फैसले के बाद अब 10वीं में बेसिक गणित रखने वाले छात्रों को भी 11वीं में गणित रखने की छूट दी गई है। इससे पहले बेसिक गणित वाले 11वीं में केवल एप्लाइड मैथ्स ही ले पाते थे। कोरोना के दौरान सीबीएसई ने इस नियम में छूट देने का फैसला लिया था। अब छात्रों को यह छूट नए शैक्षणिक सत्र (New Academic Session) तक दी जाएगी।
नियमों के अनुसार, सिर्फ उन्हीं बच्चों को 11वीं में गणित लेने की अनुमति है, जिन्होंने 10वीं कक्षा में गणित मानक (Standard) पढ़ा है। ऐसे छात्र जिन्होंने 10वीं कक्षा में बेसिक गणित का विकल्प चुना है, उन्हें 11वीं में व्यावहारिक गणित पढ़ने की अनुमति नहीं है।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा गया, “सत्र 2024-25 के लिए भी, एनईपी (NEP) के कारण कई बदलाव प्रस्तावित हैं, इसलिए विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, बोर्ड द्वारा केवल शैक्षणि सत्र 2024-25 के लिए आगे जारी रखने का निर्णय लिया गया है।”
इसके अलावा, सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के लिए नियम जारी किया है। इसके तहत जब छात्र बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एलओसी के लिए विषय भर देंगे तो प्रस्तावित विषयों में कोई बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Published on:
04 May 2024 04:37 pm

बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
