9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE Exam: डोमिसाइल की वजह से काफी बच्चे नहीं दे पाए बोर्ड परीक्षा, क्या भविष्य खतरे में है, जानें

CBSE Exam 2024: डोमिसाइल से जुड़े प्रमाणपत्र मिलने में देरी की वजह से सीबीएसई ने छात्रों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए परीक्षा से बाहर करने का फैसला लिया था। वहीं अब इन बच्चों की चिंता बढ़ गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
cbse_exam.jpg

CBSE Exam 2024

CBSE Exam 2024: सीबीएसई से आवेदन करने वाले बहुत सारे बच्चों का भविष्य संकट में आ गया है। डोमिसाइल से जुड़े प्रमाणपत्र मिलने में देरी की वजह से सीबीएसई ने छात्रों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए परीक्षा से बाहर करने का फैसला लिया था। वहीं अब इन बच्चों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे छात्रों ने सीबीएसई से लंबित परीक्षाओं के ऐलान की मांग की है।


छात्रों की शिकायत है कि एडमिट कार्ड जारी करने के बाद भी उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। डोमिसाइल संबंधित प्रमाणपत्र मिलने में देरी के कारण सीबीएसई ने छात्रों के प्रति यह सख्त रुख अपनाया। ऐसे छात्रों को परीक्षा हॉल से बाहर कर दिया गया और वे परीक्षा नहीं दे पाए। इन छात्रों में कई दिव्यांग छात्र भी थे।


यह भी पढ़ें- नीट एमडीएस परीक्षा के नतीजे हुए आउट, यहां देखें


सभी दिव्यांग छात्रों ने अपनी मांग को लेकर सीबीएसई से गुहार लगाई। इनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा नहीं होने के कारण वो विश्वविद्यालयों की परीक्षा नहीं दे पाएंगे, जिससे उनके भविष्य को काफी नुकसान पहुंचेगा। इस मामले में हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बोर्ड को फटकार लगाई थी।


मालूम हो कि सीबीएसई 10वीं (CBSE 10th Result 2024) कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू हुई थी। 15 फरवरी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने देश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था। वहीं ये परीक्षा 13 मार्च को संपन्न हुई थी। परीक्षा का आयोजन केवल एक पाली में होता था, सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट आने वाला है।