
Civil Defence Gurugram Training: गुरुग्राम में आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनाए जाएंगे। ये वॉलटिंयर्स जिला प्रशासन के साथ मिलकर लोगों की मदद करेंगे। इस योजना के तहत जिले के युवा, पूर्वसैनिक, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले लोग जिला प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाकर एक गूगल फार्म भरकर सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त अजय कुमार जोकि सिविल डिफेंस के जिला कंट्रोलर भी हैं, उन्होंने कहा कि इस बार छह हजार सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स तैयार करने का लक्ष्य लिया गया है। रजिस्ट्रेशन करने वालों के लिए 14 मई की सुबह ताऊ देवी लाल स्टेडियम में एक ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित किया जाएगा। इस ट्रेनिंग में रजिस्ट्रेशन करने वाले वॉलंटियर्स को राहत, बचाव व अन्य आवश्यक कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें प्रबंधन के गुण सीखाए जाएंगे। ऐसे में गुरुग्राम के लोक लोक रजिस्ट्रेशन करके इस ट्रेनिंग में पहुंच सकते हैं।
सिविल डिफेंस वॉलंटियर किसी भी आपदा के समय राहत व बचाव के कार्यों में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा देते हैं। इस टीम में अनुभवी लोगों के साथ युवाओं की भी अहम भूमिका होती है। इस अभियान से जुड़ने के लिए डीसी गुरुगुग्राम व डीआईपीआरओ गुरुग्राम के अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल्स पर जाएं। यहां गूगल लिंक और क्यूआर कोड जारी किया गया है। इस लिंक जाकर फॉर्म भर सकते हैं या फिर क्यूआर कोड से फॉर्म भरा जा सकता है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
Updated on:
13 May 2025, 3:23 PM IST
Published on:
13 May 2025, 3:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.