Delhi High Court On RTE: अब तक आपने देखा होगा कि बच्चे जब किसी विषय या कक्षा में फेल कर जाते हैं तो उन्हें घर वालों की डांट का सामना करना पड़ता है। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे को पांचवीं कक्षा में फेल करके छठवीं कक्षा में प्रमोट करने से इंकार करने पर उस छात्र ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 10 वर्ष का यह बच्चा अपने माता-पिता के साथ कोर्ट पहुंचा।