बता दें, यूपीएसी मेंस परीक्षा (UPSC Exam) के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऐसे कैंडिडेट्स जो प्रीलिम्स परीक्षा पास कर लेते हैं, वे ही मेन्स दे पाते हैं। मेन्स परीक्षा के लिए फॉर्म भरना होता है। इस फॉर्म को विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) कहा जाता है। इस दौरान उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ डॉक्युमेंट्स (Documents List) की स्कैन प्रतियां भी अपलोड करनी होती है। इनमें आयु प्रमाण (केवल मैट्रिकुलेशन या माध्यमिक विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र), शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (विश्वविद्यालय की डिग्री का प्रमाण पत्र या समकक्ष योग्यता का प्रमाण पत्र), EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), OBC/SC/ST स्थिति का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जिला अधिकारी/उप-विभागीय अधिकारी/किसी अन्य अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र आदि लगता है। साथ ही माता-पिता के निधन हो जाने की स्थिति में उस जिले का प्रमाण पत्र लगेगा जहां आवेदक सामान्य रूप से रहता है। साथ ही विकलांगता प्रमाणपत्र, गैर-क्रीमी लेयर OBC प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), उत्तर-पूर्वी राज्यों से संबंधित होने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) देना होता है। इसके अलावा ऐसे कैंडिडेट्स जो अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय या सिक्किम से ताल्लुक रखते हैं, उन्हें भी प्रमाण पत्र लगता है। सरकारी सेवकों के लिए शपथ पत्र (यदि लागू हो), जम्मू-कश्मीर का निवास प्रमाण पत्र, रक्षा सेवा में रहते हुए विकलांगता का प्रमाण पत्र, आयु में छूट के दावे का प्रमाण पत्र लगता है।