IAS Prerna Singh Exam Tips: यूपीएससी सीएसई देश व दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक है। अधिकांश लोग सोचते हैं कि बिना कोचिंग के इस परीक्षा को क्रैक कर पाना मुश्किल है। लेकिन ऐसा नहीं है। कोरोनाकाल में हमारे बीच से कई ऐसे IAS निकले, जिन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर सफलता पाई, जिससे सीख लेकर अब कई स्टूडेंट्स सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन सहायता लेकर यूपीएससी की तैयारी करते हैं। आज आपको एक ऐसी IAS अफसर के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सटीक रणनीति और कड़ी मेहनत की बदौलत इस परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। हम बात कर रहे हैं प्रेरणा सिंह की।