
online exam guide mock test interview question answers hindi
exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - किस राज्य सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए ‘मधु एप’ लांच किया?
(अ) झारखण्ड सरकार
(ब) पंजाब सरकार
(स) ओडिशा सरकार
(द) बिहार सरकार
प्रश्न (2) - किस स्थान पर पाए जाने वाले दो सींग वाले अंतिम गैंडे की हाल ही मृत्यु हो गई है?
(अ) सुमात्रा
(ब) काजीरंगा
(स) जाफना
(द) रंगून
प्रश्न (3) - कौन-सा देश ‘मोबाईल ट्रैकिंग कैमरा’ लगाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है?
(अ) नेपाल
(ब) चीन
(स) पाकिस्तान
(द) ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न (4) - निम्नलिखित में से किस फुटबॉल खिलाड़ी ने हाल ही ‘बैलन डी ऑर’ पुरस्कार जीता है?
(अ) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(ब) लुईस सुआरेज
(स) लियोनल मेसी
(द) वर्जिल वान दिज्जक
प्रश्न (5) - पाकिस्तान से लगती सर्वाधिक लम्बी अंतरराष्ट्रीय सीमा वाला जिला है-
(अ) बाड़मेर
(ब) जैसलमेर
(स) जोधपुर
(द) श्रीगंगानगर
प्रश्न (6) - प्राचीन नगर तक्षशिला निम्नलिखित में से किनके बीच स्थित था?
(अ) सिंधु तथा झेलम
(ब) झेलम तथा चेनाब
(स) चेनाब तथा रावी
(द) रावी तथा व्यास
प्रश्न (7) - ‘मिलिंदपन्हो’-
(अ) संस्कृत नाटक है
(ब) जैन वृतांत है
(स) पालि ग्रंथ है
(द) फारसी महाकाव्य हैं
प्रश्न (8) - भारत में कितने राज्य एवं संघीय प्रदेश हैं?
(अ) 28 राज्य एवं 9 संघीय प्रदेश
(ब) 28 राज्य एवं 7 संघीय प्रदेश
(स) 24 राज्य एवं 6 संघीय प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न (9) - रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी?
(अ) ल्यूवेन हॉक ने
(ब) थॉमसन ने
(स) जेम्स चैडविक ने
(द) हेनरी बेकरल ने
प्रश्न (10) - गोबर गैस में मुख्य रूप से पाया जाता है-
(अ) मिथेन
(ब) हाइड्रोजन
(स) अमोनिया
(द) क्लोरीन
उत्तरमाला: 1. (स), 2. (अ), 3. (द), 4. (स), 5. (ब), 6. (अ), 7. (स), 8. (अ), 9. (द), 10. (अ)
Published on:
17 Dec 2019 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
