7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Jul 29, 2020

Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

common general knowledge questions and answers, competition exam, Education, exam, Exam Guide, general knowledge, General Science Questions, GK, GK mock test, interview, interview questions, interview tips, jobs in hindi, Mock Test, mock test paper, online exam, online test, questions and answers, questions Answers, rojgar, rojgar samachar, sarkari job

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - उत्तराखंड की किस मेजर को संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित करेगा?
(अ) कोमल सचदेवा
(ब) गीता सेठी
(स) सुमन गवनी
(द) सुमन त्यागी

प्रश्न (2) - केंद्र सरकार ने हाल ही किस राज्य में कोणार्क सूर्य मंदिर के पूर्ण सौरकरण के लिए एक योजना शुरू की है?
(अ) राजस्थान
(ब) पंजाब
(स) तमिलनाडु
(द) ओडिशा

प्रश्न (3) - हाल ही किस देश के राष्ट्रपति ने 'ओपन स्काई संधि' से अलग होने की चेतावनी दी है?
(अ) बांग्लादेश
(ब) अमरीका
(स) नेपाल
(द) भारत

प्रश्न (4) - केंद्र सरकार ने हाल ही किसे नाइजर गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है?
(अ) पीके नायर
(ब) मनोहर सिंह
(स) राहुल सचदेवा
(द) कमल त्यागी

प्रश्न (5) - अकबर द्वारा राजपूत राजाओं में सर्वोच्च मनसब किसे प्रदान किया गया था?
(अ) महाराजा रायसिंह
(ब) राव कल्याणमल
(स) राजा भगवन्तदास
(द) राजा मानसिंह

प्रश्न (6) - परमार राजाओं द्वारा निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध अर्थूणा (अर्थपूर्णा) नगर राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
(अ) बांसवाड़ा
(ब) प्रतापगढ़
(स) उदयपुर
(द) डूंगरपुर

प्रश्न (7) - निम्नलिखित यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों में से किसने सूरत में सर्वप्रथम अपना कारखाना स्थापित किया?
(अ) डचों ने
(ब) अंग्रेजों ने
(स) फ्रांसीसियों ने
(द) पुर्तगालियों ने

प्रश्न (8) - किस वर्ष स्वामी विवेकानंद ने ‘विश्व धर्म संसद’ में भाग लिया?
(अ) 1893
(ब) 1895
(स) 1897
(द) 1899

प्रश्न (9) - राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन-सा अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के संवद्र्धन से संबंधित है?
(अ) 48 क
(ब) 51
(स) 43 क
(द) 41

प्रश्न (10) - एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां है?
(अ) स्पेन
(ब) मेड्रिड
(स) मनीला
(द) पीकिंग

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (द), 3. (ब), 4. (अ), 5. (द), 6. (अ), 7. (ब), 8. (अ), 9. (ब), 10. (स)