30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Free Computer Course: 12वीं पास के लिए फ्री क्लासेज कराएगी सरकार, इस तारीख से पहले करें आवेदन

Computer Course: बैकवर्ड क्लास से आने वाले कैंडिडेट के लिए यूपी में कंप्यूटर क्लासेज शुरू किए गए हैं। आइए, जानते हैं इसके लिए कैसे आवेदन करें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 18 Jul 2024, 11:11 AM IST

Free computer Classes

FreeComputer Course In UP News: स्टैट बैकवर्ड क्लास वेलफेयर डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश ने ‘O’ लेवल और CCC कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत बैकवर्ड क्लास से आने वाले कैंडिडेट से आवेदन मांगे गए हैं। ये प्रोग्राम राज्य सरकार की ओर से कमजोर पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बनाया गया है। उम्मीदवार बीसीडब्लूडी की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, obccomputertraining.upsdc.gov.in

अंतिम तारीख 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाई गई इस कंप्यूटर प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त है। कैंडिडेट इस तारीख से पहले अप्लाई कर दें। 

यह भी पढ़ें- अनहेल्दी फूड्स पर लगी रोक, क्या अब कॉलेज में नहीं मिलेगा पिज़्ज़ा-बर्गर?…जानिए पूरा मामला

देखें पात्रता (Eligibility For Free Computer Course)

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं की डिग्री हासिल की है, वे इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक होनी चाहिए। कोर्स में आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। कोर्स पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अनहेल्दी फूड्स पर लगी रोक, क्या अब कॉलेज में नहीं मिलेगा पिज़्ज़ा-बर्गर?…जानिए पूरा मामला

ये डॉक्यूमेंट्स है जरूरी

  • हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट 
  • माता-पिता का इनकम सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड 

नोट: ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सभी आवेदकों को डॉक्यूमेंट्स के साथ हार्ड कॉपी स्टेट बैकवर्ड क्लास वेलफेयर डिपार्टमेंट में जमा करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और खुद को रजिस्ट्रर करें
  • अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें
  • अब मांगी गई डिटेल के साथ फॉर्म भरें
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन दबाएं 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग