
UGC Notice: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की ओर से सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत यूजीसी ने संस्थानों को कैंटीन में बनने वाले जंक फूड पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। यूजीसी ने ICMR की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अनहेल्दी फूड पर रोक लगाई है।
दरअसल, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में मोटापा और मधुमेह बड़ी समस्या के रूप में उभर रहा है। हर चार में से एक व्यक्ति मोटापे या डायबिटीज का शिकार हो रहा है। इसी को देखते हुए नेशनल एडवोकेसी इन पब्लिक इंटरेस्ट (NAPI) ने सभी शैक्षणिक संस्थान से अनुरोध करते हुए अनहेल्दी चीजों को बैन कर हेल्दी विकल्प (Healthy Food) को बढ़ावा देने की बात कही है।
ये पहली बार नहीं है जब यूजीसी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले आयोग की ओर से साल 2016 और 2018 में भी इस तरह के निर्देश दिए गए थे। अपने पुराने सलाहों में यूजीसी ने छात्रों को स्वास्थ्य और हेल्दी चीजों (Healthy Food) को बढ़ावा देने के लिए कहा था। वहीं अब एक बार फिर यूजीसी ने फास्ट फूड को बैन करने के लिए नोटिस जारी की है।
Updated on:
17 Jul 2024, 5:31 PM IST
Published on:
17 Jul 2024, 5:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.