13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GATE 2021 : दो नए विषय जुड़े, पात्रता मानदंड में मिली छूट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बांबे (IIT-बांबे) ने गेट 2021 तारीखों की घोषणा कर दी है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा के जरिए पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन दिया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Aug 04, 2020

GATE 2020, GATE 2021, engineering course, IIT, indian institute of technology, IIIT, IISC, Science, Technology, PG Diploma, Management Courses, engineering courses, GATE

GATE 2020, GATE 2021, engineering course, IIT, indian institute of technology, IIIT, IISC, Science, Technology, PG Diploma, Management Courses, engineering courses, GATE

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बांबे (IIT-बांबे) ने गेट 2021 तारीखों की घोषणा कर दी है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा के जरिए पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन दिया जाएगा। परीक्षा 5 फरवरी से 7 फरवरी 2021 तथा 12 फरवरी से 14 फरवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे आयोजित होगा, जबकि दूसरा चरण दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक आयोजित होगा। गेट 2021 में इस बार कुछ बदलाव भी किए गए हैं

दो चरणों में होगी GATE 2021 परीक्षा
परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण सुबह 09.30 से दोपहर 12.30 बजे तक, जबकि दूसरा चरण दोपहर 02.30 से शाम 05.30 बजे तक आयोजित होगा।

GATE 2021 में आए ये बदलाव
गेट 2021 में इस बार कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इसमें दो नए विषय जोड़े गए हैं। साथ ही पात्रता मानदंड में भी छूट दी गई है। जिन दो नए विषयों को जोड़ा गया है, वे हैं पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान। इसके साथ ही कुल विषयों की संख्या बढक़ा 27 हो गई है।

पात्रता : इस वर्ष पात्रता मानदंड न्यूनतम 10+2+4 (चालू) से घटाकर 10+2+3 कर दी गई है। जो स्टूडेंट्स इस वर्ष अपने स्नातक कार्यक्रम के तीसरे वर्ष में हैं, वे भी गेट 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें : https://gate.iitb.ac.in