
gate_2022
GATE 2022 admit card: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट, GATE 2022 का एडमिट कार्ड आज भी (7 जनवरी, 2022) रिलीज नहीं किया जाएगा। परीक्षा आयोजन करने जा रहे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT खड़गपुर की ओर से 7 जनवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड 2022 जारी करने की सूचना दी गई थी। अब बताया जा रहा है कि एडमिट कार्ड आज भी जारी नहीं होगा। IIT खड़गपुर ने अपनी बेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर इसके संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि गेट परीक्षा टल सकती है।
5,6,12 और फरवरी को होगी परीक्षा:—
IIT खड़गपुर GATE 2022 का आयोजिन 5, 6, 12 और 13 फरवरी को होने वाला है। परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों को परीक्षा के दिन GATE एडमिट कार्ड 2022 ले जाना होगा। इससे पहले GATE 2022 का एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी होने वाला था, जो टाल दिया गया था। गेट आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जारी अपडेट के अनुसार गेट एडमिट कार्ड जारी किए जााने की अगली तिथि की सूचना जल्द घोषित होगी।
GATE 2022 admit card ऐसे करें डाउनलोड:—
— सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
— होमपेज से गेट 2022 लॉगइन टेब पर क्लिक करें।
— अब नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें।
— इसके बाद गेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
— अब आपके सामने गेट 2022 एडमिट कार्ड नजर आएगा।
— गेट एडमिट कार्ड में दी जानकारी की की जाँच कर लें।
— भविष्य के लिए गेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें।
बहुत जरूरी होता है एडमिट कार्ड
एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए अभ्यर्थी के लिए एडमिट कार्ड बहुत जरूरी होता है। उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ ही एक फोटो ID कार्ड भी लेकर जाना चाहिए। अपना एडमिट कार्ड संभालकर रखें, एग्जाम क्लीयर करने के बाद अभ्यर्थियों को कॉलेज में एडमिशन के दौरान इसकी जरूरत पड़ेगी।
Published on:
07 Jan 2022 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
