
Gate 2025 Form Correction Date
Gate 2025 Form Correction Date : Indian Institute Of Technology (IIT) Roorkee ने एक बार फिर Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2025 के लिए आवेदन सुधार सुविधा की तारीख को बढ़ा दिया है। इस आवेदन फॉर्म में 20 नवंबर तक बदलाव किये जा सकते हैं। अगर किसी छात्र को अपने फॉर्म में कोई बदलाव करना है तो आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म को एडिट किया जा सकता है।
उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2025.ittr.ac.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए करेक्शन विंडो लिंक पर टैब करना होगा।
लॉगिन करके अपने प्रोफाइल में आना होगा।
अब जरुरी डिटेल में बदलाव किये जा सकते हैं।
फॉर्म में बदलाव करके फीस सबमिट करना होगा।
Gate Exam 2025 की बात करें तो इस परीक्षा में 30 पेपर शामिल होंगे, जिनमें से छात्रों को एक या दो पेपर टेस्ट के लिए चुनने का मौका मिलता है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा बहुविकल्पीय यानी (MCQ) टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। इस बार Gate Exam 2025 परीक्षा का आयोजन Indian Institute Of Technology Roorkee(IIT Roorkee) करवा रही है।
Updated on:
10 Nov 2024 06:40 pm
Published on:
10 Nov 2024 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
