6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

National Education Day 2024 : इनकी जयंती पर हर साल 11 नवंबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

National Education Day 2024 : IIT, UGC जैसे संस्थान को स्थापित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई थी। दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया...

2 min read
Google source verification
National Education Day 2024

Maulana Abul Kalam Azad

National Education Day 2024 : सबसे पहले तो अपने आप से यह पूछिए कि क्या आपको पता है कि 11 नवंबर को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। अगर आप जानते हैं तो आप तारीफ के काबिल है। लेकिन अगर नहीं जानते तो कोई बात नहीं, हम आपको राष्ट्रीय शिक्षा दिवस(National Education Day) के बारे में सबकुछ इस लेख में बताने जा रहे हैं। दरअसल, हमारे देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद बने थें। मौलाना अबुल कलाम आजाद ने स्वतंत्रा संग्राम में भी हिस्सा लिया था। स्वतंत्रा प्राप्ति के अहम नायकों में से एक थे, मौलाना अबुल कलाम आजाद।

यह खबर भी पढ़ें:-REET 2025 Notification : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, जानें पूरी डिटेल

Maulana Abul Kalam Azad : सऊदी में हुआ था उनका जन्म


मौलाना अबुल कमाल आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 सऊदी अरब में हुआ था। देश के पहले शिक्षा मंत्री और शिक्षा के क्षेत्र में कई बेहतर काम करने के कारण उनके सम्मान में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। मौलाना अबुल कमाल आजाद की बात करें तो उन्होंने अल अजहर यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। साल 2008 में सबसे पहली बार 11 नवंबर 2008 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया था। उसके बाद हर साल इसे मनाया जाता है।

यह खबर भी पढ़ें:- PM Internship Scheme 2024 : पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए जल्द करें आवेदन, कल है अंतिम तारीख

National Education Day : कई उपलब्धि दर्ज है उनके नाम


मौलाना अबुल कमाल आजाद 10 साल तक देश के शिक्षा मंत्री रहें। देश के कई बड़े शिक्षण संस्थान को स्थापित करने में उनका अहम योगदान था। IIT, UGC जैसे संस्थान को स्थापित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई थी। दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया(Jamia Millia Islamia) के स्थापना में भी उनका योगदान था।

यह खबर भी पढ़ें:- UP Police Constable Result 2024 : पुलिस सिपाही परीक्षा परिणाम को लेकर आया नया अपडेट, इस महीने जारी होगा रिजल्ट?

National Education Day In India : मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देना थी प्राथमिकता


शिक्षा मंत्री बनने के बाद देश की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना उनका लक्ष्य था। ग्रामीण गरीबों और लड़कियों के पढ़ाई के लिए उन्होंने काम किया। साथ ही साक्षरता को बढ़ावा देना, मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देना, मौलाना अबुल कमाल आजाद के प्राथमिकताओं में से एक थे।

यह खबर भी पढ़ें:- CLAT Exam 2024 : कब जारी होगा क्लैट एडमिट कार्ड? इतने केंद्रों पर होगी परीक्षा


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग