28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी! अब कॉलेज में सभी कोर्सेज के लिए आॅनलाइन ही कर सकेंगे अप्लाई, पढ़ें ये खबर

अब कॉलेज स्तर पर किए जाने वाले सभी कोर्सेज और डिप्लोमा के लिए आॅनलाइन ही आवेदन किए जा सकेंगे
2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

May 31, 2018

online admission process in college

अब एक ही आॅनलाइन एप्लीकेशन से कर सकेंगे कॉलेज मे सभी कोर्सेज के लिए अप्लाई

अब कॉलेजों में एडमिशन हेतु छात्रों को लाइन में लगकर एप्लीकेशन जमा नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि अब आप किसी भी कॉलेज में सभी कोर्सेज, डिप्लोमा तथा डिग्री के लिए आॅनलाइन ही अप्लाई कर सकेंगे। यह निर्णय पुड्डचेरी सरकार द्वारा लिया गया तथा जल्द ही इसे लागू किया जा रहा है। सरकार के निर्णय के तहत अब Students को एडमिशन के लिए केवल अपने चाहे गए कोर्सेज के साथ common application भरनी होगी। इसी के आधार पर छात्रों को एडमिशन मिल जाएगा।

online admission process
पुड्डचेरी सरकार के इस फैसले से हायर एजुकेशन सेक्टर में काफी अच्छे बदलाव होने जा रहे हैं। अब online admission process के तहत सभी professional, non-professional, catering, diploma, fine arts, lateral entry और part time diploma courses के लिए महज एक ही प्लेटफॉर्म के जरिए अप्लाई किया जा सकेगा। इस आदेश को वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही लागू किया जा रहा है। जिसके तहत अब स्टूडेंट्स केवल एक ही कॉमन एप्लीकेशन के जरिए अपने मनचाहे कोर्सेज के लिए अलग—अलग कॉलेज में अप्लाई कर सकते हैं।


वेबसाइट हुई लॉन्च
इसके लिए Chief Minister V. Narayanasamy ने कहा कि medical and engineering admission एडमिशन की जिम्मेदारी निभाने वाली Centralised Admission Committee (Centac) अब इस नई एडमिशन प्रक्रिया के तहत काम करेगी। इसके लिए Centac द्वारा नई वेबसाइट www. centacpuducherry. in लॉन्च की गई है। यह पोर्टल इस केंद्र शासित प्रदेश में मौजूद संपूर्ण कॉलेजों और उनमें कराए जाने वाले कोर्सेज की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। इस वेबसाइट से आप किसी भी कोर्स के बारे में जानकारी महज 50 रुपए देकर ले सकते हैं।


हेल्पडेस्क भी बनाए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस नई वेबसाइट के बारे में जानकारी देने एवं इससे फॉर्म भरने की जानकारी देने के लिए सरकारी कॉलेजों और ग्रामीण इलाकों में लगभग 30 हेल्पडेस्क बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह से एक ही पोर्टल पर एक ही एप्लीकेशन के द्वारा किसी भी कॉलेज में अलग—अलग कोर्सेज के लिए अप्लाई करने का काम देश में पहली बार किया जा रहा है जो अनुकरणीय है।