
NTA JEE Main Admit Card March 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मार्च सेशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड का लिंक 11 मार्च, 2021 को एक्टिव हो गया है। जो विद्यार्थी JEE Main march 2021 के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अपने प्रवेश पत्र NTA JEE के आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। मार्च सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17 और 18,मार्च 2021 को देश भर में किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए, इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन सर्वर लिंक एक्टिव किए हैं।
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें विद्यार्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी की चेक करनी चाहिए। जैसे -आपका नाम, आपके पिता / अभिभावक का नाम आदि। JEE Main exam 2021 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की जीईई मेन परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की जेईई मेन परीक्षा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवार परीक्षा, एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in जरूर देखें।
How To Download JEE Main Admit Card 2021
विद्यार्थी मार्च सेशन के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NTA JEE की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद मार्च सत्र के एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही उम्मीदवार को नई टैब में मांगी गई जानकारी एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करने होंगे। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही मार्च सेशन की जीईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
12 Mar 2021 08:14 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
