26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना कोचिंग इंटरनेट की मदद से करें कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी

बात चाहे सरकारी नौकरी की हो या फिर अच्छे कॉलेज में दाखिले की, इन दिनों सबके लिए कॉम्पिटिटिव एग्जाम फेस करना पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 28 Jul 2018, 4:58 PM IST

competitve exam

competitve exam

बात चाहे सरकारी नौकरी की हो या फिर अच्छे कॉलेज में दाखिले की, इन दिनों सबके लिए कॉम्पिटिटिव एग्जाम फेस करना पड़ता है। बेशक देशभर में ऐसे कई कोचिंग इंस्टीट्यूट्स उपलब्ध हैं जहां मोटी फीस भर कर साल भर इन परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है, हालांकि देश का बड़े से बड़ा इंस्टीट्यूट भी परीक्षा क्लीयर करवाने की गारंटी नहीं देता। ऐसे में स्टूडेंट्स पर जहां कॉम्पिटिशन का प्रेशर होता है, वहीं पेरेंट्स पर मोटी फीस भरने का बोझ। अगर आप भी कॉम्पिटिटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए जरूरी नहीं कि आप भी किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट को जॉइन करें और फिर परीक्षा दें।

अगर आप ११वीं या १२वीं की पढ़ाई कर रहे हैं और महंगी कोचिंग का खर्च उठाए बिना कॉम्पिटिशन्स की तैयारी करना चाहते हैं तो अब आप यूट्यूब पर आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के प्रोफेसर्स से पढ़ाई में मदद ले सकते हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्टूडेंट्स के लिए यूट्यूब पर प्रोफेसर असिस्टेड लर्निंग प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसके जरिए आईआईटी की टॉप फैकल्टी के वीडियो लेक्चर्स आप तक पहुंच रहे हैं जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी, कभी भी अटेंड कर सकते हैं। यही नहीं एनसीईआरटी के कोर्स को ध्यान में रखते हुए यहां केंद्रीय विद्यालय के कई टॉप टीचर्स को भी जोड़ा गया है।

सभी सब्जेक्ट्स पढ़ सकते हैं

स्वयंप्रभा नामक इंटरनेट प्लेटफॉर्म के जरिए आप दूरदर्शन और फ्री डिश डीटीएच के ३२ चैनलों व यूट्यूब चैनलों से जुड़ सकते हैं। यहां आप आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, परफॉर्मिंग आर्ट्स, सोशल साइंसेज, इंजीनियरिंग, लॉ, मेडिसिन, एग्रीकल्चर जैसे तमाम पोस्टग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए मूक्स की मदद ले सकते हैं और ९वीं से लेकर १२वीं के साथ-साथ कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी के लिए हेल्प भी। आप साइंस के अलावा दूसरे सब्जेक्ट्स भी पढ़ सकते हैं। इन चैनल्स के जरिए आप बिना किसी फीस के हाई क्वालिटी एजुकेशनल प्रोग्राम दिन के २४ घंटे देख सकते हैं।

साइंस के लिए देखें ये चैनल्स

यहां फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी के ६०० घंटे के लेक्चर्स मौजूद हैं जिनसे अपने कॉन्सेप्ट्स को क्लीयर करने में मदद ले सकते हैं।


बायोलॉजी : चैनल 19
https://www.youtube.com/channel UCqiFTyCx FFMAN_lhAzIkdpA/videos

केमिस्ट्री : चैनल 20
www.youtube.com/channel/UC3Z v0XxBjYlWMjbMv8ODE8Q/videos

मैथेमेटिक्स : चैनल 21
www.youtube.com/channel/UCf z4W0rG8HoyyrrK6qNc1rA/videos

फिजिक्स : चैनल 22
www.youtube.com/channel/UCwNr8peMxn8-Nc2V_RZsRvg/videos

इतना ही नहीं आप सरकारी नौकरी के लिए भी परीक्षा की तैयारी इंटरनेट की मदद से कर सकते हैं। यूट्यूब पर ऐसे बहुत से चैनल्स मौजूद हैं जहां टॉपिक्स पर लैक्चर्स के वीडियो उपलब्ध हैं। इन वीडियोज की मदद से आप अपने टॉपिक्स क्लीयर कर सकते हैं और इंटरनेट पर ही प्रेक्टिस मटीरियल भी पा सकते हैं। इसके लिए कई एप्स भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप एक्सपर्ट्स से अपने डाउट्स भी क्लीयर कर सकते हैं।